Select Date:

शरफ की फरार बेगम जैनब फातिमा ने HC से लगाई गुहार, शूटरों की मदद करने का आरोप

Updated on 22-08-2023 12:15 PM
प्रयागराज: इस साल फरवरी में प्रयागराज में उमेश पाल की गोलियां बरसाकर हत्‍या कर दी गई थी। इस हत्‍याकांड के पीछे माफिया अतीक अहमद का हाथ बताया गया। अतीक के भाई अशरफ की पत्‍नी जैनब फातिमा इस शूटआउट में अपना नाम आते ही फरार हो गई हैं। पुलिस को उनकी तलाश है। जैनब ने इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगा दी है। जैनब के अलावा अतीक अहमद की बेगम शाइस्‍ता परवीन भी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग सकी हैं। साथ ही अतीक गैंग का बमबाज गुड्डू मुस्लिम का भी कुछ अता पता नहीं है।

बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते हाईकोर्ट जैनब फातिमा की अर्जी पर सुनवाई कर सकता है। जैनब पर जिला प्रशासन का शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है। जैनब की प्रॉपर्टी की खोजबीन होने लगी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण और राजस्‍व विभाग की टीमें जैनब की सपंत्तियों का पता लगा रही हैं। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्‍द किया जाएगा। जैनब पर आरोप है कि उन्‍होंने उमेश पाल हत्‍याकांड में शामिल शूटरों को भगाने में मदद की है। उनकी आखिरी लोकेशन दिल्‍ली के एक मॉल में मिली थी।

अप्रैल में हो गई थी अतीक और अशरफ की हत्‍या

आपको बता दें कि उमेश पाल हत्‍याकांड के बाद पुलिस और एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को एनकाउंटर में मार गिराया था। उसके साथ शूटर गुलाम भी मारा गया था। इस साल 15 अप्रैल को तीन युवकों ने अतीक अहमद और अशरफ की भी हत्‍या कर दी थी। अतीक के दो बेटे जेल में जबकि दो नाबालिग बेटे बाल सुधारगृह में बंद हैं। अतीक की पत्‍नी शाइस्‍ता परवीन लगातार फरार हैं। उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
चुनाव आयोग ने 6 फरवरी को अजित गुट को असली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) बताया था, जिसके खिलाफ पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी।…
 19 February 2024
भारतीय नौसेना आज से विशाखापत्तनम में सबसे बड़े सैन्य अभ्यास मिलन-24 की शुरुआत कर रही है। इसमें 51 देशों की नौसेनाएं शामिल हो रही है। जिनके 35 प्रमुख वॉरशिप और…
 19 February 2024
चंडीगढ़ में भाजपा के मेयर बने मनोज सोनकर ने रविवार (18 फरवरी) देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद ने मेयर…
 19 February 2024
शराब घोटाले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को भी ED के सामने पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि ED के समन…
 19 February 2024
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली यौन उत्पीड़न केस में ममता बनर्जी सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पार्लियामेंट एथिक्स कमेटी के नोटिस पर रोक लगा दी।…
 19 February 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (19 फरवरी) संभल के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कल्किधाम मंदिर का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और कल्किधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष भी मौजूद…
 19 February 2024
17 फरवरी रात 2:35 बजे आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज ने डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र में महासमाधि में प्रवेश करने से पहले सिर्फ ‘ॐ’ शब्द कहा। सिर हल्का सा झुका और…
 19 February 2024
 उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी संभल पहुंचे और कल्कि धाम का शिलान्यास किया। पूर्व में कांग्रेस नेता रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम् के…
 26 December 2023
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर अब एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर आगजनी करते नजर आ रहे हैं। राम गोपाल ने…
Advt.