Select Date:

संभल में कल्किधाम का शिलान्यास : मोदी बोले आज सुदामा कृष्ण को पोटली में कुछ देते तो उन पर भी भ्रष्टाचार का केस हो जाता

Updated on 19-02-2024 12:47 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (19 फरवरी) संभल के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कल्किधाम मंदिर का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और कल्किधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

मोदी ने कल्किधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कृष्णम की कई बार तारीफ की। अयोध्या के राम मंदिर, यूएई के मंदिर, भारत की दुनिया में बढ़ती साख और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। प्रमोद कृष्णम ने पीएम से कहा कि आपको भावनाओं के अलावा क्या दे सकता हूं। इस पर मोदी ने कहा कि अच्छा है कि आपने भावनाएं दीं। अगर आज के दौर में सुदामा भगवान कृष्ण को पोटली देते तो इसका वीडियो बन जाता, इस पर पीआईएल लग जाती और भ्रष्टाचार का केस हो जाता।

संभल में कल्किधाम का निर्माण कांग्रेस से हाल ही निष्कासित हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम करवा रहे हैं। प्रमोद कृष्णम ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि PM नरेंद्र मोदी गैरों को अपना बनाने का काम कर रहे हैं। कुछ ऐसे अभागे नेता हैं, जो अपनों को भी गैर बनाने का काम कर रहे हैं।

रविवार (18 फरवरी) को मोदी ने अपने X पर कल्किधाम शिलान्यास का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा-संभल में श्री कल्किधाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। यहां दिव्य-भव्य मंदिर के शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा।

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कलयुग में भगवान का कल्कि अवतार होगा। भगवान जहां आते हैं। वह धरा धन्य हो जाती है। अयोध्या में जितना काम हुआ, वह अद्भत है। पीएम मोदी, यह भी अदभुत संयोग है कि भगवान राम के सारे काज आपके हाथों हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कल्किधाम की आधारशीला पीएम ने रखी है। अब वह दिन दूर नहीं है, जब भारत में रामराज्य की स्थापना होगी। जब मैं पीएम को आमंत्रित करने गया था। तो मुझे लगा था कि पीएम निमंत्रण को स्वीकार नहीं करेंगे, लेकिन पीएम ने मेरे निमंत्रण को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि लोग मुझसे पूछते थे कि क्या पीएम आएंगे तो मेरे पास कोई जवाब नहीं था। मैंने सिर्फ इतना कहा कि जैसे सबरी को विश्वास था कि राम आएंगे। जैसे विदुर को विश्वास था कि कृष्ण आएंगे। हमारी आस्था का आधार है कि कल्कि आएंगे। वैसे ही मुझे विश्वास था कि पीएम मोदी आएंगे।

प्रमोद कृष्णम ने अपने भाषण के आखिरी में नारा लगाया। अवधपुरी से कल्किधाम... जय श्री राम, जयश्री राम।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
चुनाव आयोग ने 6 फरवरी को अजित गुट को असली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) बताया था, जिसके खिलाफ पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी।…
 19 February 2024
भारतीय नौसेना आज से विशाखापत्तनम में सबसे बड़े सैन्य अभ्यास मिलन-24 की शुरुआत कर रही है। इसमें 51 देशों की नौसेनाएं शामिल हो रही है। जिनके 35 प्रमुख वॉरशिप और…
 19 February 2024
चंडीगढ़ में भाजपा के मेयर बने मनोज सोनकर ने रविवार (18 फरवरी) देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद ने मेयर…
 19 February 2024
शराब घोटाले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को भी ED के सामने पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि ED के समन…
 19 February 2024
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली यौन उत्पीड़न केस में ममता बनर्जी सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पार्लियामेंट एथिक्स कमेटी के नोटिस पर रोक लगा दी।…
 19 February 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (19 फरवरी) संभल के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कल्किधाम मंदिर का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और कल्किधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष भी मौजूद…
 19 February 2024
17 फरवरी रात 2:35 बजे आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज ने डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र में महासमाधि में प्रवेश करने से पहले सिर्फ ‘ॐ’ शब्द कहा। सिर हल्का सा झुका और…
 19 February 2024
 उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी संभल पहुंचे और कल्कि धाम का शिलान्यास किया। पूर्व में कांग्रेस नेता रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम् के…
 26 December 2023
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर अब एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर आगजनी करते नजर आ रहे हैं। राम गोपाल ने…
Advt.