Select Date:

दिल्ली में 30 फ्लाइट्स और 14 ट्रेनें लेट, 5 विमान जयपुर डायवर्ट किए गए

Updated on 26-12-2023 12:31 PM

देश के 15 राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई है। दिल्ली के पालम में मंगलवार (26 दिसंबर) सुबह 5:30 बजे जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई।

लो विजिबिलिटी के कारण पालम स्थित IGI एयरपोर्ट पर दिल्ली आने-जाने वाली लगभग 30 फ्लाइट्स लेट हो गईं। सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक 5 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। रेलवे ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें भी लेट हुई हैं।

इधर, मध्य प्रदेश में दो दिनों तक कोहरा का अलर्ट है। गुना में मंगलवार सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में 26 घना कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी करीब 50 मीटर रही। छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में 26 और 27 दिसंबर को 200 से 500 मीटर तक विजिबिलिटी रह सकती है।

हरियाणा के 31 शहरों में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। यहां अंबाला शहर में आज जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। कुछ जगहों पर 7:30 बजे से 10:30 बजे तक 10 मीटर विजिबिलिटी रही। धुंध के बीच सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दीं।

मौसम विभाग ने जारी किया फॉग मैप

7 राज्यों में बहुत घना कोहरा, 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। इस दौरान यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है।

वहीं, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक रहने की आशंका है।

उधर, दक्षिण भारत में 31 दिसंबर तक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में आज से अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

नए साल में बारिश की आशंका
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इससे राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी। इस सिस्टम का असर 2 जनवरी को भी रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

MP में 30 दिसंबर से बारिश-ओले का अलर्ट, दो दिन घना कोहरा; कई शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहेगी

मध्यप्रदेश आज और कल यानी 26-27 दिसंबर को घने कोहरे के आगोश में रहेगा। 29 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो जाएगा। इसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक बारिश होने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इसका मतलब है कि नए साल की शुरुआत बदले हुए मौसम से ही होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
चुनाव आयोग ने 6 फरवरी को अजित गुट को असली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) बताया था, जिसके खिलाफ पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी।…
 19 February 2024
भारतीय नौसेना आज से विशाखापत्तनम में सबसे बड़े सैन्य अभ्यास मिलन-24 की शुरुआत कर रही है। इसमें 51 देशों की नौसेनाएं शामिल हो रही है। जिनके 35 प्रमुख वॉरशिप और…
 19 February 2024
चंडीगढ़ में भाजपा के मेयर बने मनोज सोनकर ने रविवार (18 फरवरी) देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद ने मेयर…
 19 February 2024
शराब घोटाले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को भी ED के सामने पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि ED के समन…
 19 February 2024
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली यौन उत्पीड़न केस में ममता बनर्जी सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पार्लियामेंट एथिक्स कमेटी के नोटिस पर रोक लगा दी।…
 19 February 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (19 फरवरी) संभल के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कल्किधाम मंदिर का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और कल्किधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष भी मौजूद…
 19 February 2024
17 फरवरी रात 2:35 बजे आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज ने डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र में महासमाधि में प्रवेश करने से पहले सिर्फ ‘ॐ’ शब्द कहा। सिर हल्का सा झुका और…
 19 February 2024
 उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी संभल पहुंचे और कल्कि धाम का शिलान्यास किया। पूर्व में कांग्रेस नेता रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम् के…
 26 December 2023
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर अब एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर आगजनी करते नजर आ रहे हैं। राम गोपाल ने…
Advt.