Select Date:

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के मार्ग पर बढ़ती रहेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 26-12-2023 11:41 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के नए मंत्रिमंडल गठन के बाद सभी मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्रिमंडल में सभी जिलों, क्षेत्रों, अंचलों और पूरे मध्यप्रदेश का समावेश करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में सभी मंत्री अच्छा परिणाम देंगे, जो मध्यप्रदेश के विकास के लिए बेहतर होगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। विकास के मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह , नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद श्री जे.पी. नड्डा, सांसद श्री वी डी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के समन्वय से प्रदेश के मंत्रिमंडल का गठन हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आज 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। इस तरह मुख्यमंत्री सहित मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल में सदस्यों की कुल संख्या 31 हो गई है। आने वाले समय में शेष स्थानों की भी पूर्ति की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
 भोपाल। आगामी माह में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयारी तेज कर दी है, जिसके चलते पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर सुगबुगाहट का दौर भी शुरू हाे गया…
 19 February 2024
भोपाल। जिस मां ने उसे अपनी कोख से जन्म दिया, पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने मां की मौत होने पर उसका विधिवत अंतिम संस्कार करने तक की जहमत नहीं उठाई।…
 19 February 2024
भोपाल। जिले में नवीनीकरण से बची 19 समूह की 48 शराब दुकानों के ठेकों के लिए दूसरे चरण के तहत लाटरी की प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। आबकारी…
 19 February 2024
भोपाल। यदि हम सिनेमा में औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें अपनी भाषा पर गर्व करना सीखना होगा। हमारी संस्कृति को सबसे ज्यादा नुकसान ओटीटी ने…
 19 February 2024
भोपाल। चिकित्सा के क्षेत्र में भोपाल को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दरअसल, हमीदिया अस्पताल में अगले माह तक बोनमैरो ट्रांसप्लांट यूनिट शुरू हो जाएगी। इसे लेकर हमीदिया अस्पताल प्रबंधन…
 19 February 2024
 भोपाल। चिकित्सकों को धरती का भगवान कहकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना तो सभी करते हैं, लेकिन दिन-रात रोग पर चर्चा करने वाले रोगियों से घिरे रहने वाले…
 19 February 2024
भोपाल। बीते दो दिन से दिल्ली में डेरा डालकर बैठे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ के भाजपा में शामिल…
 19 February 2024
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से सौजन्य मुलाकात…
 19 February 2024
विश्वविख्यात शास्त्रीय नृत्य उत्सव 'खजुराहो नृत्य समारोह' का 50वां संस्करण पद्म विभूषण और पद्मश्री कलाकारों की ओजस्वी प्रस्तुतियों से गुंजायमान होगा। पद्मश्री रंजना गौहर की मनमोहक कथक प्रस्तुति के साथ 20…
Advt.