Select Date:

कांग्रेस की तैयारी पूरी, राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बाद लोकसभा के प्रत्याशी होंगे घोषित

Updated on 19-02-2024 12:28 PM
 भोपाल। आगामी माह में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयारी तेज कर दी है, जिसके चलते पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर सुगबुगाहट का दौर भी शुरू हाे गया है और अब चर्चा है कि कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी।

बता दें कि प्रत्याशी चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक दिल्ली में अगले सप्ताह हो सकती है। पार्टी ने इस बार प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से आधे पर नए चेहरे उतारने की तैयारी में है। इसके लिए समन्वयकों की रिपोर्ट, प्रदेश और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के फीडबैक पर प्रत्याशी चयन को कमेटी द्वारा अंतिम रूप देकर सूची केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में दो मार्च को मुरैना से प्रवेश करेगी। यह छह या सात दिन प्रदेश में रहेगी। इस दौरान 690 किलोमीटर की यात्रा होगी। कांग्रेसियों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। यात्रा मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, ब्यावरा, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन, बड़नगर, बदनावर और सैलाना से गुजरेगी। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ राहुल गांधी का संवाद होगा। पांच सभाएं भी होंगी। राहुल गांधी उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन भी कर सकते हैं।

2019 में बुरी तरह हारी थी कांग्रेस

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेश में बुरी तरह हार गई थी। प्रदेश की 29 में से सिर्फ एक सीट छिंदवाड़ा में कांग्रेस को सफलता मिल सकी थी, जबकि शेष 28 सीटों पर भाजपा को जीत मिली।

इस बार छिंदवाड़ा भी खतरे में

कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश में भी एक सीट छिंदवाड़ा भी अब खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। दरअसल, पिछले दिनों से जारी सियासी घटनाक्रम को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही है कि कमल नाथ अपने बेटे नकुल नाथ के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं और आज इसको लेकर सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा। यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपना सबसे मजबूत गढ़ भी खो देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
 भोपाल। आगामी माह में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयारी तेज कर दी है, जिसके चलते पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर सुगबुगाहट का दौर भी शुरू हाे गया…
 19 February 2024
भोपाल। जिस मां ने उसे अपनी कोख से जन्म दिया, पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने मां की मौत होने पर उसका विधिवत अंतिम संस्कार करने तक की जहमत नहीं उठाई।…
 19 February 2024
भोपाल। जिले में नवीनीकरण से बची 19 समूह की 48 शराब दुकानों के ठेकों के लिए दूसरे चरण के तहत लाटरी की प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। आबकारी…
 19 February 2024
भोपाल। यदि हम सिनेमा में औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें अपनी भाषा पर गर्व करना सीखना होगा। हमारी संस्कृति को सबसे ज्यादा नुकसान ओटीटी ने…
 19 February 2024
भोपाल। चिकित्सा के क्षेत्र में भोपाल को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दरअसल, हमीदिया अस्पताल में अगले माह तक बोनमैरो ट्रांसप्लांट यूनिट शुरू हो जाएगी। इसे लेकर हमीदिया अस्पताल प्रबंधन…
 19 February 2024
 भोपाल। चिकित्सकों को धरती का भगवान कहकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना तो सभी करते हैं, लेकिन दिन-रात रोग पर चर्चा करने वाले रोगियों से घिरे रहने वाले…
 19 February 2024
भोपाल। बीते दो दिन से दिल्ली में डेरा डालकर बैठे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ के भाजपा में शामिल…
 19 February 2024
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से सौजन्य मुलाकात…
 19 February 2024
विश्वविख्यात शास्त्रीय नृत्य उत्सव 'खजुराहो नृत्य समारोह' का 50वां संस्करण पद्म विभूषण और पद्मश्री कलाकारों की ओजस्वी प्रस्तुतियों से गुंजायमान होगा। पद्मश्री रंजना गौहर की मनमोहक कथक प्रस्तुति के साथ 20…
Advt.