Select Date:

फिर 63 हजार के पार निकला सोना चांदी 225 रुपए सस्ती होकर 74,693 रुपए पर आई

Updated on 26-12-2023 01:51 PM

सोने के दामों में आज यानी, 26 दिसंबर को तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 187 रुपए महंगा होकर 61,031 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 47,273 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

चांदी में रही गिरावट
चांदी में आज गिरावट देखने को मिली है। ये 225 रुपए सस्ती होकर 74,693 रुपए प्रति किलो ग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 74,918 रुपए पर थी। इस महीने 4 दिसंबर को चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी।

2023 में अब तक 8 हजार रुपए महंगा हुआ सोना
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो अब 63,031 प्रति ग्राम पर है। यानी इस साल अब तक इसकी कीमत में 8,164 रुपए (15%) की तेजी आई है। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 74,693 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

67 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले साल यानी 2024 में भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते अगले एक साल में ये सोना 67 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

सोना खरीदने से पहले 4 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट के हिसाब से ऐसे चैक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18x250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

4. रीसेलिंग पॉलिसी जान लें
कई लोग सोने को निवेश की तरह देखते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपको सोने की रीसेल वैल्यू के बारे में पूरी जानकारी हो। साथ ही संबंधित ज्वेलर की बायबैक पॉलिसी पर भी स्टोर कर्मचारियों से बातचीत कर लें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो इस सप्ताह आपके लिए शानदार मौका है। इस सप्ताह 4 कंपनियों के आईपीओ (IPOs This Week) खुलने जा…
 19 February 2024
नई दिल्ली: बड़ी हो या छोटी। देश की हो या विदेश की। उसे कानून का पालन करना ही पड़ेगा। पेटीएम का उदाहरण देकर सरकार ने इस बारे में अपना रुख साफ…
 19 February 2024
बॉम्बे हाई कोर्ट ने लोन फ्रॉड मामले में चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की गिरफ्तारी को अवैध बताया है। सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि CBI…
 19 February 2024
पेटीएम और एक्सिस बैंक थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) बनने के लिए इस हफ्ते NPCI के पास आवेदन करेंगे। अगर उन्हें इसकी मंजूरी मिल जाती है तो पेटीएम अपनी UPI…
 19 February 2024
नई दिल्‍ली: संजीव भसीन जाने-माने शेयर बाजार विश्लेषक हैं। वह IIFL सिक्योरिटीज के सीईओ हैं। उन्‍हें शेयर बाजार में निवेश की रणनीति बनाने और निवेशकों को सलाह देने के लिए जाना…
 19 February 2024
नई दिल्ली: कॉर्पोरेट ऑफिस में काम करने वाले ज्यादातर लोगों की स्ट्रेस को लेकर शिकायत रहती है। लेकिन कई कंपनियां ऐसी भी हैं, जहां काम करना लोगों के लिए किसी जन्नत…
 26 December 2023
नई दिल्ली: पाकिस्तान में महंगाई की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं लेकिन दुनिया के छह देशों में पाकिस्तान से ज्यादा महंगाई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण अमेरिकी…
 26 December 2023
नई दिल्ली: साल के इस समय के आसपास कंपनियां अक्सर अपने कर्मचारियों को टैक्स-सेविंग इन्वेस्टमेंट सर्टिफिकेट दिखाने के लिए कहती हैं। यदि आपकी कंपनी ने अब तक इस बारे में आपसे…
 26 December 2023
नई दिल्ली: ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को दिल्ली वालों को सुबह सीजन के पहले घने कोहरे से सामना हुआ। मंगलवार सुबह भी यह सिलसिला जारी रहा।…
Advt.