Select Date:

सुबह होते ही चारों खाते चित हुआ सोना, देखें लुढ़कर कहां पहुंचे 10 ग्राम गोल्ड के भाव

Updated on 22-08-2023 01:45 PM
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कल सोने की कीमतों में तेजी देखी गई थी। चांदी भी कल बढ़त के साथ खुली थी। हालांकि आज सोना सस्ता हुआ है। सोना अब गिरावट के बाद 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। गोल्ड और सिल्वर खरीदने से पहले एक बार इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

क्या है सोने का भाव

आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 58526 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला है। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना आज 58877 रुपये पर खुला है।

क्या है चांदी की कीमत

आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी आज 71568 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली है। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी भी गिरावट के साथ 73054 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.02 फीसदी या 0.30 डॉलर की तेजी के साथ 1923.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.01 फीसदी या 0.15 डॉलर की बढ़त के साथ 1895.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की वैश्विक कीमत

सोने के साथ चांदी के वैश्विक भाव में मंगलवार सुबह गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.04 फीसदी या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.13 फीसदी या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 23.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

कल बढ़े थे भाव

इस कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी गई थी। सुबह से ही एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले थे। कीमतों में दिनभर तेजी बनी रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो इस सप्ताह आपके लिए शानदार मौका है। इस सप्ताह 4 कंपनियों के आईपीओ (IPOs This Week) खुलने जा…
 19 February 2024
नई दिल्ली: बड़ी हो या छोटी। देश की हो या विदेश की। उसे कानून का पालन करना ही पड़ेगा। पेटीएम का उदाहरण देकर सरकार ने इस बारे में अपना रुख साफ…
 19 February 2024
बॉम्बे हाई कोर्ट ने लोन फ्रॉड मामले में चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की गिरफ्तारी को अवैध बताया है। सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि CBI…
 19 February 2024
पेटीएम और एक्सिस बैंक थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) बनने के लिए इस हफ्ते NPCI के पास आवेदन करेंगे। अगर उन्हें इसकी मंजूरी मिल जाती है तो पेटीएम अपनी UPI…
 19 February 2024
नई दिल्‍ली: संजीव भसीन जाने-माने शेयर बाजार विश्लेषक हैं। वह IIFL सिक्योरिटीज के सीईओ हैं। उन्‍हें शेयर बाजार में निवेश की रणनीति बनाने और निवेशकों को सलाह देने के लिए जाना…
 19 February 2024
नई दिल्ली: कॉर्पोरेट ऑफिस में काम करने वाले ज्यादातर लोगों की स्ट्रेस को लेकर शिकायत रहती है। लेकिन कई कंपनियां ऐसी भी हैं, जहां काम करना लोगों के लिए किसी जन्नत…
 26 December 2023
नई दिल्ली: पाकिस्तान में महंगाई की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं लेकिन दुनिया के छह देशों में पाकिस्तान से ज्यादा महंगाई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण अमेरिकी…
 26 December 2023
नई दिल्ली: साल के इस समय के आसपास कंपनियां अक्सर अपने कर्मचारियों को टैक्स-सेविंग इन्वेस्टमेंट सर्टिफिकेट दिखाने के लिए कहती हैं। यदि आपकी कंपनी ने अब तक इस बारे में आपसे…
 26 December 2023
नई दिल्ली: ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को दिल्ली वालों को सुबह सीजन के पहले घने कोहरे से सामना हुआ। मंगलवार सुबह भी यह सिलसिला जारी रहा।…
Advt.