Select Date:

अमेरिका बंद कर सकता है भारत से रियल डायमंड का इम्पोर्ट, जानिए क्या है वजह

Updated on 17-08-2023 02:22 PM
मुंबई: डायमंड बिजनेस का लगभग 95 पर्सेंट से ज्यादा ट्रेड मुंबई में होता है और इन दिनों भारतीय डायमंड बाजार में सुस्ती का माहौल है। ग्लोबल डिमांड में आई कमी से एक्सपोर्ट में आई गिरावट के बाद 30 पर्सेंट तक सस्ते हो गए रियल डायमंड की ट्रेड पर भी अब चिंता के बादल दिखने लगे हैं। मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन के घंटे पहले ही कम कर चुकी इंडस्ट्री, क्रिसमस के नए ऑर्डर्स को लेकर भी मंदी का सामना कर रही है।एक ट्रेडर ने नाम नहीं बताए जाने की शर्त पर बताया कि डायमंड के सबसे बड़े खरीदार अमेरिका को यह लगता है कि भारत से अमेरिका आने वाला तैयार माल असल में रूस की अलरोसा से ऑपरेट होता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि चूंकि रूस पर US ने प्रतिबंध लगा रखे हैं, ऐसे में अमेरिका जनवरी से 1 कैरेट से ऊपर के डायमंड का इम्पोर्ट भारत से बंद कर सकता है। यही वजह है कि इस बात पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से नए ऑर्डर पर ग्रहण लग रहा है।

हालांकि, जेम्स ऐंड जूलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के चैयरमेन विपुल शाह ने बताया कि रूस से आने वाले डायमंड को लेकर आगे क्या होगा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हां, यह तय है कि वेस्टर्न कंट्री रूस के डायमंड बिजनेस को फाइनैंस नहीं करना चाहते हैं। सरकार के साथ मिलकर इंडस्ट्री इसका बेहतर तरीका निकालने की कोशिश में है। अभी तक अमेरिका और दूसरे विकसित देशों की तरफ से प्रतिबंध की बात साफ नहीं है। अगर ऐसा होता है तो इंडस्ट्री दूसरे उभरते बाजार जैसे वियतनाम, कंबोडिया के साथ भारत पर फोकस करेगी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

इस बाबत जयपुर जेम्स के CEO सिद्धार्थ सचेती कहते हैं, ‘पूरी दुनिया में 30 पर्सेंट रफ डायमंड रूस से आता है और अमेरिका के रूस पर प्रतिबंधों के बाद जिस तरह भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड बढ़ा है, ऐसे में अब यह दुविधा ज्यादा बढ़ गई है। भारत इस मुद्दे पर यदि अमेरिका के साथ सोशल बेनिफिट लेता है, तो भारत को अमेरिका के प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा। बाकी, जहां तक नए बाजार जैसे वियतनाम और कंबोडिया में अवसर की बात है तो वह सिर्फ झुनझुना है। क्योंकि वहां न तो जनसंख्या है और न ही GDP।’


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 February 2024
    नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो इस सप्ताह आपके लिए शानदार मौका है। इस सप्ताह 4 कंपनियों के आईपीओ (IPOs This Week) खुलने जा…
     19 February 2024
    नई दिल्ली: बड़ी हो या छोटी। देश की हो या विदेश की। उसे कानून का पालन करना ही पड़ेगा। पेटीएम का उदाहरण देकर सरकार ने इस बारे में अपना रुख साफ…
     19 February 2024
    बॉम्बे हाई कोर्ट ने लोन फ्रॉड मामले में चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की गिरफ्तारी को अवैध बताया है। सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि CBI…
     19 February 2024
    पेटीएम और एक्सिस बैंक थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) बनने के लिए इस हफ्ते NPCI के पास आवेदन करेंगे। अगर उन्हें इसकी मंजूरी मिल जाती है तो पेटीएम अपनी UPI…
     19 February 2024
    नई दिल्‍ली: संजीव भसीन जाने-माने शेयर बाजार विश्लेषक हैं। वह IIFL सिक्योरिटीज के सीईओ हैं। उन्‍हें शेयर बाजार में निवेश की रणनीति बनाने और निवेशकों को सलाह देने के लिए जाना…
     19 February 2024
    नई दिल्ली: कॉर्पोरेट ऑफिस में काम करने वाले ज्यादातर लोगों की स्ट्रेस को लेकर शिकायत रहती है। लेकिन कई कंपनियां ऐसी भी हैं, जहां काम करना लोगों के लिए किसी जन्नत…
     26 December 2023
    नई दिल्ली: पाकिस्तान में महंगाई की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं लेकिन दुनिया के छह देशों में पाकिस्तान से ज्यादा महंगाई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण अमेरिकी…
     26 December 2023
    नई दिल्ली: साल के इस समय के आसपास कंपनियां अक्सर अपने कर्मचारियों को टैक्स-सेविंग इन्वेस्टमेंट सर्टिफिकेट दिखाने के लिए कहती हैं। यदि आपकी कंपनी ने अब तक इस बारे में आपसे…
     26 December 2023
    नई दिल्ली: ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को दिल्ली वालों को सुबह सीजन के पहले घने कोहरे से सामना हुआ। मंगलवार सुबह भी यह सिलसिला जारी रहा।…
    Advt.