Select Date:

प्रियंका गांधी बोलीं- कुश्ती संघ को भंग नहीं किया कहा- सिर्फ फेडरेशन की गतिविधियों को रोका है

Updated on 26-12-2023 01:41 PM

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई बॉडी को सस्पेंड करने के फैसले को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कुश्ती संघ को भंग करने की झूठी खबर फैला रही है। कुश्ती संघ को भंग नहीं किया गया है, सिर्फ उसकी गतिविधियों को रोका गया है ताकि भ्रम फैलाकर आरोपी को बचाया जा सके। एक पीड़ित महिला की आवाज दबाने के लिए इस स्तर पर जाना पड़ रहा है?

पिछले 11 महीनों से विवादों में घिरी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई बॉडी को खेल मंत्रालय ने बीते रविवार यानी 24 दिसंबर को सस्पेंड किया है। खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) से रेसलिंग फेडरेशन के मामलों के मैनेजमेंट के लिए एडहॉक कमेटी बनाने को कहा है।

अब जानिए प्रियंका गांधी द्वारा कही गई मुख्य बातें...

पीड़िताओं को प्रताड़ित और आरोपी को पुरस्कृत किया
प्रियंका गांधी ने कहा कि देश को गौरवान्वित करने वाली नामचीन खिलाड़ियों ने भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगाया तो सरकार आरोपी के साथ खड़ी हो गई। पीड़िताओं को प्रताड़ित और आरोपी को पुरस्कृत किया। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। महिला पहलवानों से आंदोलन वापस लेने की एवज में दिए गए आश्वासन को गृहमंत्री भूल गए।

खिलाड़ी पुरस्कार वापस करने लगे तो सरकार ने अफवाह फैलाई
अहंकार की पराकाष्ठा यह कि जिस भाजपा सांसद पर महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का आरोप हैं, उसने खुद ये भी फैसला करवा लिया कि अगला नेशनल गेम उसी के जिले में, उसी के कॉलेज ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस अंधेरगर्दी और अन्याय से हारकर ओलिंपिक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती ही छोड़ दी, खिलाड़ी अपने पुरस्कार वापस करने लगे तो सरकार अफवाह फैला रही है।

सरकार आरोपी को बचाती है
जहां भी किसी महिला पर अत्याचार होता है, यह सरकार अपनी पूरी सत्ता की ताकत के साथ आरोपी को बचाती है और पीड़ित को ही प्रताड़ित करती है। आज हर क्षेत्र में महिला नेतृत्व की बात होती है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग ही आगे बढ़ रही महिलाओं को प्रताड़ित करने, दबाने और हतोत्साहित करने में लगे हैं। देश की जनता, देश की महिलाएं यह सब देख रही हैं।

बृजभूषण के करीबी बने थे WFI अध्यक्ष
21 दिसंबर को ही WFI के चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह नए प्रेसिडेंट बने थे। संजय सिंह चुनाव में कॉमनवेल्थ चैंपियन अनीता सिंह श्योराण को हराकर नए अध्यक्ष बने थे। संजय की जीत के बाद बृजभूषण के बेटे ने कहा था कि हमारा दबदबा पहले था और आगे भी रहेगा।

साक्षी मलिक ने छोड़ी थी कुश्ती, बजरंग ने लौटाया पद्मश्री
बृजभूषण के करीबी की जीत के विरोध में ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था। पहलवान बजरंग पूनिया ने भी पद्मश्री लौटा दिया था। इसके साथ गूंगा पहलवान ने भी पद्मश्री लौटाने की घोषणा कर दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 July 2024
*भोपाल में आज जिला तैराकी प्रतियोगिता (मिनी ग्रुप स्विमिंग स्पर्धा) संपन्न हुई जिसमें गोल्ड एवं सिल्वर मेडल धारक के का सिलेक्शन के माध्यम से भोपाल टीम का हिस्सा बनकर राज्य…
 19 February 2024
राजकोट: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट की बल्लेबाजी में खराब…
 19 February 2024
नई दिल्ली: 434 रन से अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। रोहित ने किसी भी तरह…
 19 February 2024
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन राजकोट में चल रहे 5 मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। वे तीसरे सेशन के दौरान मैदान पर उतरे।भारतीय…
 19 February 2024
भारत ने इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट में 434 रन से हरा दिया है। इस जीत से भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली…
 19 February 2024
भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) से अंपायर्स कॉल हटाने की मांग की है। स्टोक्स तीसरे टेस्ट…
 19 February 2024
टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में रविवार को 434 रन से जीत हासिल कर ली है। 557 रन के टारगेट के सामने इंग्लैंड टीम चौथी पारी में 122 रन ही…
 19 February 2024
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले से आराम दिया जा सकता है।यह दावा क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ​​​​​​ने किया है।…
 26 December 2023
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- वर्ल्ड कप फाइनल की हार को भूलकर आगे बढ़ना जरूरी है। उस हार के बाद पूरी…
Advt.