Select Date:

बरसात में अमीबियासिस से करें बचाव

Updated on 29-06-2020 09:37 PM
बारिश का मौसम आ गया है और इस मौसम में बीमारियों का फैलना आम बात है, क्योंकि यह मौसम संक्रमण के लिए अनुकूल है। इस मौसम की कई बीमारियों के बारे में आप जानते होंगे, लेकिन अमीबियासिस के बारे में कम ही लोग जानते हैं जि‍से अमरबारुग्णता भी कहा जाता है।
यह बारिश में आसानी से फैलने वाली बीमारी है। इससे बचने के लिए आपको यह जानना बेहद जरूरी हैं। 
कारण : परजीवी जीवाणु से होने वाला अमीबियासिस, प्रमुख रूप से एक जलजनित रोग है, जो संक्रमित पानी पीने एवं दूषित व कीटाणु युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से होता है। यह उन जगहों पर ज्यादा होती है जहां ठीक से साफ सफाई न हो या भरपूर भोजन पानी न मिलता हो।
भोजन निर्माण एवं संग्रहण से संबंधित समस्त तत्व शुद्धता तथा कीट से बचाव पर केंद्रित होते हैं। 
कैसे होता है संक्रमण : आसानी से फैलने वाले इस संक्रमण में प्रोटोजोन, एंट-अमीबा हिस्टोलाइटिका, बड़ी आंत को अपना घर बनाता है और उसे संक्रमित कर आपको बीमार बना देता है। यह एक कोशीय जीवाणु बड़ी आंत के अतिरिक्त लीवर, फेफड़ों, हृदय, मस्तिष्क, वृक्क, अंडकोष, अंडाशय, त्वचा आदि तक में पाया जा सकता है।
लक्षण :
पतले दस्त, उल्टी होना, जी मचलाना, पेट फूलना, परिवर्तित पाखाने की आदत, भोजन पश्चात दस्त, बुखार, पेट में रुक-रुक कर दर्द, कब्ज या बारी-बारी से दस्त, थकान, वजन का एकदम कम होना, भूख न लगना, अपच वायु-विकार इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं।
उपचार-
(1) नारियल पानी का सेवन करें।
(2) काली चाय बनाकर पिएं।
(3) जाम, पपीते जैसे फलों का सेवन करें।
(4) बेल और अखरोट का सेवन लाभकारी होगा।
पेयजल में क्लोरिवेट दवा डालें या पानी को उबालकर शुद्ध करके ही पिएं।
इसके अलावा चिकित्सक की सलाह से दवाएं लें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2020
एमडब्ल्यू दवा के दूसरे दौर का है यह ट्रायल  भोपाल। जानलेवा महामारी कोराना वायरस की दवा के क्लीनिकल ट्रायल पर देशभर की उम्मीदें टिकी हुई हैं। यह राजधानी भाेपाल के अखिल…
 29 June 2020
पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ प्यार और विश्वास पर भी टिका होता है लेकिन जहां प्यार है वहां थोड़ी- बहुत तकरार भी हो ही जाती है। जो आगे चलकर रिश्तों को…
 29 June 2020
घर परिवार का ध्यान रखने के दौरान महिलाएं अपनी सेहत की ओर ध्यान नहीं देतीं, ऐसे में 50 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते वे बिमारियों की गिरफ्त में आने आने लगती…
 29 June 2020
स्तन कैंसर वाली रजोनिवृत्त महिलाओं में हृदय रोग का अधिक खतरा होता है। एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इस बात का पता लगाया है। एक अध्ययनकर्ता ने कहा, "कीमोथेरेपी, रेडिएशन…
 29 June 2020
बारिश का मौसम करीब आ गया है। बारिश के मौसम में महिलाओं को अपनी त्वचा का विशेष ख्याल रखना होता है। बरसात के मौसम में कई तरह की त्वचा की…
 29 June 2020
मोतियाबिंद पहले आमतौर पर सिर्फ बुजुर्गों में ही पायी जाती थी लेकिन आजकल ये युवाओं ओर बच्चों को भी अपना शिकार बना रही है। ऐसे में अगर आप किसी बीमारी…
 29 June 2020
अधिकतर लोग यह जानने उत्सुक रहते हैं कि कितनी बार खाना खाने से सेहत ठीक रहती है। हम में ज्यादातर लोग दिन में केवल 3 बार खाना खाने पर जोर…
 29 June 2020
आम का स्वाद तो सभी को भरपूर भाता है पर इसके लाभ जानकार आप हैरान रह जाएंगे। कैंसर से बचावआम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव…
 29 June 2020
बारिश का मौसम आ गया है और इस मौसम में बीमारियों का फैलना आम बात है, क्योंकि यह मौसम संक्रमण के लिए अनुकूल है। इस मौसम की कई बीमारियों के…
Advt.