Select Date:

म्यांमार में धंसी कीमती पत्थर की खदान, जिंदा दफन हो गए 36 मजदूर, 33 के शव बरामद

Updated on 17-08-2023 01:53 PM
बैंकॉक: उत्तरी म्यांमार स्थित जेड (कीमती पत्थर) की एक खदान धंसने से मारे गए 33 खनिकों के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं। बचाव दल के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। खदान धंसने की घटना रविवार को काचिन प्रांत के हपाकांत के मन्ना गांव में हुई, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे कीमती जेड खदान का केंद्र कहा जाता है। इस घटना में खदान का मलबा 300 मीटर नीचे झील में गिरा। इस हादसे के बाद 35 से अधिक मलबे में दब गए थे।

एक स्थानीय बचाव दल के पदाधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि घटना के बाद करीब 150 बचावकर्मियों ने पांच छोटी नाव की मदद से अभियान शुरू किया। कीचड़ युक्त पानी वाली झील से अब तक 33 शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब भी कम से कम तीन लोग लापता हैं।

अपने दो रिश्तेदारों को खोने वाले खनिक ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने अंत्येष्टि के लिए प्रति पीड़ित लगभग 700,000 क्यात (330 अमेरिकी डॉलर) दिए हैं। इससे पहले भी हपाकांत स्थित जेड खदानों के धंसने के मामले सामने आए थे। जुलाई 2022 में इसी क्षेत्र में खदान धंसने से 162 लोग मारे गए थे, जबकि 2015 में ऐसी ही एक दुर्घटना में 113 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
अमेरिका के कैलिफोर्निया में यूट्यूब की पूर्व CEO सूसन डाऐन वोयचीटस्की के बेटे की मौत हो गई। 19 साल के मार्को ट्रॉपर का शव यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मिला। मौत की…
 19 February 2024
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर दुनिया के दबाव में झुकने से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिका, यूरोप और इनके अलावा कई देश इजराइल से गाजा…
 19 February 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर ये साफ कर दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा और पश्चिमी देशों के दबाव में आकर कोई फैसला नहीं…
 19 February 2024
पाकिस्तान में चुनाव में धांधली को लेकर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रदर्शन कर रही है। इस बीच नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की नेता…
 19 February 2024
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) और आसिफ अली जरदारी की पार्टी (PPP) के बीच आज अहम मीटिंग होने जा रही है। ‘जियो टीवी’ की…
 19 February 2024
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा का कहना है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में नरसंहार कर रहे हैं।7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में 28 हजार से…
 19 February 2024
बैंकॉक से ब्रिटेन के हीथ्रो जा रही थाई एयरवेज की फ्लाइट में एक ब्रिटिश पैसेंजर ने क्रू मेंबर को घूंसा मार दिया। उसने प्लेन के टॉयलेट में तोड़फोड़ भी की।…
 19 February 2024
चीन ने अमेरिका से कहा है कि वो चीनी छात्रों को परेशान करना बंद करे। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में दोनों देशों के नेताओं-अधिकारियों की मुलाकात हुई।इस दौरान चीन के…
 26 December 2023
पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले युवक की इंग्लैंड में हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक 2009 में इंग्लैंड गया था। युवक के पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी…
Advt.