Select Date:

फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू मेंबर को घूंसा मारा : टॉयलेट में तोड़फोड़ की, ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Updated on 19-02-2024 01:03 PM

बैंकॉक से ब्रिटेन के हीथ्रो जा रही थाई एयरवेज की फ्लाइट में एक ब्रिटिश पैसेंजर ने क्रू मेंबर को घूंसा मार दिया। उसने प्लेन के टॉयलेट में तोड़फोड़ भी की। साथ ही जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद उसे हीथ्रो एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है। हालांकि, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें 35 साल का ब्रिटिश नागरिक फ्लाइट में हिंसा करता नजर आ रहा है।

वीडियो बनाने वाली महिला बोली- वो दरवाजा पीट रहा था
घटना का वीडियो फ्लाइट में मौजूद एक महिला ने बनाया। उसने कहा, 'ब्रिटिश नागरिक अपनी सीट से उठा और टॉयलेट में घुस गया। कुछ देर बाद टॉयलेट के अंदर से तोड़फोड़ की आवाज आने लगी। फिर शख्स जोर-जोर से उसका दरवाजा पीटने लगा। दरवाजा टूटने लगा। दरवाजे में लगे बोल्ट निकल गए। इसके बाद वह बाहर आया। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो हाथापाई करने लगा। गालियां देने लगा। इस बीच एक क्रू मेंबर आया। शख्स ने उसे घूंसा मार दिया। वो जमीन पर गिर गया। उसकी नाक में चोट आई।

पैसेंजर ने फ्लाइट दुबई डायवर्ट करने की मांग की
घटना के दौरान एक अन्य क्रू मेंबर ने अनाउंस किया कि अगर पैसेंजर शांत नहीं होता है, तो फ्लाइट को दुबई डायवर्ट किया जाएगा। हाथापाई और तोड़फोड़ के बाद दो अन्य पैसेंजर्स ने शख्स को पकड़ा और उसे सीट पर बैठाया। इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट किए बिना हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। पूरे सफर के दौरान दो पैसेंजर्स शख्स को पकड़कर बैठे रहे।

हीथ्रो में गिरफ्तार हुआ शख्स
जैसे ही फ्लाइट हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड हुई एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया। शख्स ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। शख्स कहां रहता है, उसका नाम क्या है, वो क्या काम करता है, इस बारे में भी पुलिस ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
अमेरिका के कैलिफोर्निया में यूट्यूब की पूर्व CEO सूसन डाऐन वोयचीटस्की के बेटे की मौत हो गई। 19 साल के मार्को ट्रॉपर का शव यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मिला। मौत की…
 19 February 2024
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर दुनिया के दबाव में झुकने से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिका, यूरोप और इनके अलावा कई देश इजराइल से गाजा…
 19 February 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर ये साफ कर दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा और पश्चिमी देशों के दबाव में आकर कोई फैसला नहीं…
 19 February 2024
पाकिस्तान में चुनाव में धांधली को लेकर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रदर्शन कर रही है। इस बीच नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की नेता…
 19 February 2024
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) और आसिफ अली जरदारी की पार्टी (PPP) के बीच आज अहम मीटिंग होने जा रही है। ‘जियो टीवी’ की…
 19 February 2024
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा का कहना है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में नरसंहार कर रहे हैं।7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में 28 हजार से…
 19 February 2024
बैंकॉक से ब्रिटेन के हीथ्रो जा रही थाई एयरवेज की फ्लाइट में एक ब्रिटिश पैसेंजर ने क्रू मेंबर को घूंसा मार दिया। उसने प्लेन के टॉयलेट में तोड़फोड़ भी की।…
 19 February 2024
चीन ने अमेरिका से कहा है कि वो चीनी छात्रों को परेशान करना बंद करे। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में दोनों देशों के नेताओं-अधिकारियों की मुलाकात हुई।इस दौरान चीन के…
 26 December 2023
पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले युवक की इंग्लैंड में हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक 2009 में इंग्लैंड गया था। युवक के पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी…
Advt.