Select Date:

चीन में लाइट शो, क्रिसमस ट्री के साथ फोटो लेते नजर आए लोग ब्रिटेन की रॉयल फैमली ने भी मनाया जश्न

Updated on 26-12-2023 01:17 PM

दुनियाभर में क्रिसमस की धूम है। सभी जगह चर्च सजे हुए हैं। चीन में लाइट शो आयोजित किया गया है। यहां क्रिसमस ट्री के साथ लोग फोटो खींचते नजर आए।

वहीं, ब्रिटेन में रॉयल फैमली ने भी साथ में ही ईसा मसीह का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। किंग चार्ल्स, प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन पूरे परिवार के साथ इंग्लैंड के नॉरफॉक में सैंड्रिंघम शहर के सेंट मैरी मैग्डलीन चर्च पहुंचे। यहां सभी ने लोगों से मुलाकात की और क्रिसमस की बधाई दी।

नॉर्थ कोरिया में क्रिसमस पर प्रतिबंध
नॉर्थ कोरिया में क्रिसमस पर बैन लगा है। दरअसल, यहां ईसाई धर्म पर कई प्रतिबंध हैं, इस वजह से लोग क्रिसमस सेलिब्रेट नहीं करते। इसके बावजूद कुछ एक्टिविस्ट समुद्र के रास्ते से लोगों के बीच खुशियां भेजने की कोशिश कर रहे हैं। एक्टिविस्ट ने येलो सी में कुछ गिफ्ट फेंके हैं। उन्हें उम्मीद है कि ये तोहफे जल्द नॉर्थ कोरिया के तटीय शहरों तक पहुंचेंगे।

उत्तर कोरिया के शासन का विरोध करने वाले कांग जिमिन ने 2017 में 'द इंडिपेंडेंट' को बताया था- 1907 तक प्योंगयांग को होली सिटी कहा जाता था। लोग जीसस को मानते थे। 1948 में किम इल सुंग सत्ता पर काबिज हुए। वे चाहते थे कि नॉर्थ कोरिया के लोग उन्हें भगवान मानें।

कई ईसाई इसके खिलाफ थे, इसलिए किम इल सुंग ने ईसाइयों को मारना शुरू कर दिया। कई क्रिश्चियन लोगों को जेल भेज दिया। वे ईसा मसीह में भरोसा रखने वाले लोगों को खत्म करना चाहता था। उस समय के बाद से देश में क्रिसमस एक तरह से बैन हो गया और लोगों ने इसे सेलिब्रेट करना बंद कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
अमेरिका के कैलिफोर्निया में यूट्यूब की पूर्व CEO सूसन डाऐन वोयचीटस्की के बेटे की मौत हो गई। 19 साल के मार्को ट्रॉपर का शव यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मिला। मौत की…
 19 February 2024
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर दुनिया के दबाव में झुकने से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिका, यूरोप और इनके अलावा कई देश इजराइल से गाजा…
 19 February 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर ये साफ कर दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा और पश्चिमी देशों के दबाव में आकर कोई फैसला नहीं…
 19 February 2024
पाकिस्तान में चुनाव में धांधली को लेकर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रदर्शन कर रही है। इस बीच नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की नेता…
 19 February 2024
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) और आसिफ अली जरदारी की पार्टी (PPP) के बीच आज अहम मीटिंग होने जा रही है। ‘जियो टीवी’ की…
 19 February 2024
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा का कहना है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में नरसंहार कर रहे हैं।7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में 28 हजार से…
 19 February 2024
बैंकॉक से ब्रिटेन के हीथ्रो जा रही थाई एयरवेज की फ्लाइट में एक ब्रिटिश पैसेंजर ने क्रू मेंबर को घूंसा मार दिया। उसने प्लेन के टॉयलेट में तोड़फोड़ भी की।…
 19 February 2024
चीन ने अमेरिका से कहा है कि वो चीनी छात्रों को परेशान करना बंद करे। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में दोनों देशों के नेताओं-अधिकारियों की मुलाकात हुई।इस दौरान चीन के…
 26 December 2023
पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले युवक की इंग्लैंड में हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक 2009 में इंग्लैंड गया था। युवक के पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी…
Advt.