Select Date:

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से चांद पर 'बेस' बनाने का रास्ता होगा साफ, मंगल तक जाने के लिए क्यों है जरूरी

Updated on 22-08-2023 12:52 PM
वॉशिंगटन: भारत का चंद्रयान मिशन जल्द ही चांद पर उतर सकता है। भारत के साथ ही रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट भी चांद पर उतरने वाला था, लेकिन वह फेल हो गया। अब पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हैं कि वह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करे। भारत के इस मिशन की सफलता नासा समेत दुनिया की स्पेस एजेंसियों के काम आएगी। नासा साल 2025 तक इंसानों को एक बार फिर चांद पर भेजना चाहता है। चांद का दक्षिणी ध्रुव इसलिए खास है क्योंकि यहां पर इंसानों को पानी मिल सकता है। चंद्रयान मिशन इसकी और बेहतर तरीके से पुष्टि कर सकेगा।

वैज्ञानिक मानते हैं कि बर्फ के रूप में चंद्रमा के क्रेटर में पानी भरा है। दुनिया की स्पेस एजेंसियां यहां पर अपना बेस बनाना चाहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पानी के साथ-साथ दुर्लभ खनिजों का विशाल भंडार है, जो पृथ्वी पर ऊर्जा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा यहां पर बस्तियां बसाने के पीछे मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह और चंद्रमा दोनों ही निर्जन है। मंगल क्योंकि एक ग्रह है, इसलिए वैज्ञानिक यहां जीवन की संभावना ज्यादा देखते हैं।

चांद पर जाना क्यों जरूरी

मंगल पर जाना अभी एक लंबा सफर है। ऐसे में वहां जाने से पहले चांद पर रह कर कुछ हद तक यह सीखा जा सकता है कि किसी निर्जन जगह पर इंसान कैसे रहेंगे और उनके सामने क्या-क्या चुनौतियां होंगी? नासा दोनों ही जगहों पर इंसानों को भेजने का इच्छुक है। इसी वजह से नासा ने साल 2023 में 'द मून टू मार्स प्रोग्राम ऑफिस' स्थापित किया है। नासा के चीफ बिल नेल्सन ने मार्च में कहा था कि 'चंद्रमा से मंगल ग्रह तक ऑफिस' नासा को चंद्रमा पर एक साहसिक मिशन को अंजाम देने और मंगल पर पहले इंसान को उतारने में मदद करेगा।

चांद के लिए नासा का मिशन

नासा एक बार फिर इंसानों को चांद पर भेजने के लिए आर्टेमिस मिशन चला रहा है। आर्टेमिस 1 मिशन पूरा हो चुका है, जिसके तहत एक खाली कैप्सूल को चांद का चक्कर लगाने के बाद वापस पृथ्वी पर लाया गया। नासा अब आर्टेमिस 2 मिशन पर काम कर रहा है, जिसके तहत 2024 के अंत तक इंसानों को कैप्सूल में बिठाकर चांद तक ले जाया जाएगा और फिर वापस लाया जाएगा। आर्टेमिस-3 मिशन के तहत नासा का लक्ष्य है कि 2025 के अंत तक फिर इंसान चांद पर उतरें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
अमेरिका के कैलिफोर्निया में यूट्यूब की पूर्व CEO सूसन डाऐन वोयचीटस्की के बेटे की मौत हो गई। 19 साल के मार्को ट्रॉपर का शव यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मिला। मौत की…
 19 February 2024
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर दुनिया के दबाव में झुकने से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिका, यूरोप और इनके अलावा कई देश इजराइल से गाजा…
 19 February 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर ये साफ कर दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा और पश्चिमी देशों के दबाव में आकर कोई फैसला नहीं…
 19 February 2024
पाकिस्तान में चुनाव में धांधली को लेकर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रदर्शन कर रही है। इस बीच नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की नेता…
 19 February 2024
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) और आसिफ अली जरदारी की पार्टी (PPP) के बीच आज अहम मीटिंग होने जा रही है। ‘जियो टीवी’ की…
 19 February 2024
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा का कहना है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में नरसंहार कर रहे हैं।7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में 28 हजार से…
 19 February 2024
बैंकॉक से ब्रिटेन के हीथ्रो जा रही थाई एयरवेज की फ्लाइट में एक ब्रिटिश पैसेंजर ने क्रू मेंबर को घूंसा मार दिया। उसने प्लेन के टॉयलेट में तोड़फोड़ भी की।…
 19 February 2024
चीन ने अमेरिका से कहा है कि वो चीनी छात्रों को परेशान करना बंद करे। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में दोनों देशों के नेताओं-अधिकारियों की मुलाकात हुई।इस दौरान चीन के…
 26 December 2023
पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले युवक की इंग्लैंड में हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक 2009 में इंग्लैंड गया था। युवक के पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी…
Advt.