Select Date:

भारत ने अरब सागर में तैनात किए 3 वॉरशिप जहाजों पर हमले से निपटने के लिए किया फैसला

Updated on 26-12-2023 01:07 PM

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 3 युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। इनमें INS मोरमुगाओ, INS कोलकाता और INS कोच्चि शामिल हैं। इसके अलावा लगातार निगरानी और इलाके के बारे में जानकारी बनाए रखने के लिए P-8I विमान को भी तैनात किया गया है।

ये फैसला ऐसे समय में किया गया है जब 23 दिसंबर को मेंगलुरु आ रहे एक मर्चेंट वेसल केम प्लूटो पर हिंद महासागर में ड्रोन से हमला किया गया था। इसके अलावा पश्चिमी नेवल कमांड मैरीटाइम ऑपरेशन सेंटर भी दूसरी एजेंसियों और कोस्ट गार्ड के साथ इलाके में निगरानी करेगा।

केम प्लूटो जहाज सोमवार को मुंबई के तट पर पहुंचा। इसके बाद नौसेना ने इसकी जांच की। उन्होंने बताया कि जहाज पर हमला तब हुआ था जब यह भारत के तट से 400 किमी दूर था। नेवी ने कहा- जहाज पर जो मलबा मिला है, उससे इस बात की पुष्टि होती है कि उस पर ड्रोन से हमला किया गया था।

केम प्लूटो जहाज की होगी फोरेंसिक जांच
इस जहाज पर 21 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 20 भारतीय और 1 वियतनाम का नागरिक था। जहाज पर फोरेंसिक जांच के जरिए ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि हमला कितनी दूरी, कौन से विस्फोटक से किया गया था और ये कितना खतरनाक हो सकता था।

जांच पूरी करने के बाद जहाज से सामान को शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद इसे मरम्मत और दोबारा इस्तेमाल के लिए कंपनी को वापस सौंप दिया जाएगा। भारतीय तट रक्षक दल का एक जहाज- ICGS विक्रम सोमवार को केम प्लूटो को एस्कॉर्ट कर मुंबई लाया था। दरअसल, ड्रोन अटैक से जहाज में आग लगने के बाद इसे ऑपरेट करने में क्रू को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

ईरान की जमीन से हमला
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने रविवार को कहा था कि केम प्लूटो पर ईरान से हमला हुआ था। मैरीटाइम कंपनी ऑम्ब्रे के मुताबिक ये पहला ऐसा हमला है जो सीधे ईरान की तरफ से किया गया है। हालांकि, ईरान ने इस दावे को खारिज कर दिया था। M/V केम प्लूटो सऊदी अरब से भारत आ रहा था।

इस जहाज पर शनिवार सुबह 10 बजे हमला हुआ था। उस समय जहाज अमेरिका के संपर्क में था। केम प्लूटो जहाज पर जब हमला हुआ, तब यह भारत के समुद्र तट से 370 किलोमीटर की दूरी पर था। इस पर लाइबेरिया का झंडा बना हुआ है। यह जापानी स्वामित्व वाला और नीदरलैंड द्वारा संचालित टैंकर है।

एक दिन में भारतीय क्रू मेंबर्स वाले 2 जहाजों पर हमला
हमले की जानकारी मिलने के बाद नेवी ने शिप को ट्रैक किया था। साथ ही उसे एस्कॉर्ट करने के लिए वॉरशिप भेजा था। एमवी केम प्लूटो पर हुए हमले के बाद शाम को भारतीय क्रू मेंबर्स वाले एक और जहाज पर हमला हुआ। इसमें 25 भारतीय मौजूद थे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, गेबन फ्लैग वाले ऑयल टैंकर का नाम M/V साईबाबा पर ड्रोन से हमला हुआ था। इंडियन नेवी ने बताया था कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

अमेरिकी मिलिट्री ने कहा था कि शनिवार को रात करीब 10:30 बजे हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में भारत के झंडे वाले गेबन के एक ऑयल टैंकर M/V साईंबाबा पर भी ड्रोन से हमला किया। हालांकि, भारतीय नेवी ने इस बात को खारिज कर दिया है कि जहाज भारत के झंडे वाला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
अमेरिका के कैलिफोर्निया में यूट्यूब की पूर्व CEO सूसन डाऐन वोयचीटस्की के बेटे की मौत हो गई। 19 साल के मार्को ट्रॉपर का शव यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मिला। मौत की…
 19 February 2024
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर दुनिया के दबाव में झुकने से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिका, यूरोप और इनके अलावा कई देश इजराइल से गाजा…
 19 February 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर ये साफ कर दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा और पश्चिमी देशों के दबाव में आकर कोई फैसला नहीं…
 19 February 2024
पाकिस्तान में चुनाव में धांधली को लेकर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रदर्शन कर रही है। इस बीच नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की नेता…
 19 February 2024
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) और आसिफ अली जरदारी की पार्टी (PPP) के बीच आज अहम मीटिंग होने जा रही है। ‘जियो टीवी’ की…
 19 February 2024
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा का कहना है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में नरसंहार कर रहे हैं।7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में 28 हजार से…
 19 February 2024
बैंकॉक से ब्रिटेन के हीथ्रो जा रही थाई एयरवेज की फ्लाइट में एक ब्रिटिश पैसेंजर ने क्रू मेंबर को घूंसा मार दिया। उसने प्लेन के टॉयलेट में तोड़फोड़ भी की।…
 19 February 2024
चीन ने अमेरिका से कहा है कि वो चीनी छात्रों को परेशान करना बंद करे। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में दोनों देशों के नेताओं-अधिकारियों की मुलाकात हुई।इस दौरान चीन के…
 26 December 2023
पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले युवक की इंग्लैंड में हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक 2009 में इंग्लैंड गया था। युवक के पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी…
Advt.