Select Date:

सपना चौधरी संग हिट सिंगर रहे राजू पंजाबी का निधन, पीछे छोड़ गए हैं तीन मासूम बेटियां

Updated on 22-08-2023 01:55 PM
हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी अब नहीं रहे। उनके निधन की खबर से इस वक्त उन्हें चाहने वालों और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सपना चौधरी के साथ राजू पंजाबी की हिट जोड़ी अब टूट गई है। राजू पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए।

इस वक्त हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है और सिंगर का परिवार भी इस खबर से बुरी तरह टूट गया है। इंडस्ट्री में उनके साथ काम कर चुके कई कलाकारों ने इसे अपना पर्सनल लॉस कहा है, जिसमें प्रदीप बुरा और पूजा हुड्डा आदि शामिल हैं। राजू पंजाबी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और एक निजी अस्पताल में नका ट्रीटमेंट भी चल रहा था। कहा जा रहा है कि राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में ही होना है।

जॉन्डिस से पीड़ित थे राजू पंजाबी

राजू पंजाबी महज 40 साल के थे। राजू को जॉन्डिस (पीलिया) हुआ था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया था। हालांकि इलाज के दौरान उनकी तबीयत सुधरी भी और उन्हें वहां से छुट्टी भी दे दी गई। लेकिन फिर अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें दोबारा एडमिट कराया गया।

'सॉलिड बॉडी', 'सैंडल', 'तू चीज लाजवाब' जैसे फेमस सॉन्ग के बादशाह

हिसार के आजादनगर में रह रहे थे राजू और इस खबर के बाद से उनके घर लोगों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजू पंजाबी शादीशुदा हैं और उन्हें तीन बेटियां हैं। राजू हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना-पहचाना चेहरा थे। उनके पॉप्युलर गानों में 'सॉलिड बॉडी', 'सैंडल', 'तू चीज लाजवाब', 'देसी- देसी' जैसे गाने शामिल हैं।

सपना चौधरी संग खूब जमती थी इनकी जोड़ी

राजू पंजाबी के कई गाने सुपरहिट थे और सपना चौधरी के साथ उनके कई गाने लोगों को खूब पसंद हैं। वो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में गिने जाते थे। 'देसी-देसी ना बोल्याकर' गाने से राजू पंजाबी उत्तर भारत में भी काफी फेमस रहे हैं।

ये था राजू पंजाबी का आखिरी गाना

राजू पंजाबी का आखिरी गाना 12 अगस्त को रिलीज किया गया था और तब वो अस्पताल में ही भर्ती थे। इस गाने का टाइटल था- आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था, जिसे बनने में करीब दो साल का वक्त लग गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2024
नाग अश्विन की डायरेक्टेड और प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण की स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लंबे समय से खबरों में हैं। ये साल 2024 की बड़े बजट की मूवी…
 19 February 2024
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आईं सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुहानी को डर्मेटोमायोसिटिस नाम की…
 19 February 2024
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दूसरे रविवार को अच्छी कमाई की। रिलीज के दसवें दिन इस फिल्म…
 19 February 2024
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पति और बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ 'बिग बॉस सीजन 17' में नजर आई थीं। लेकिन लाइमलाइट एक्ट्रेस की सास रंजना जैन ने लूट ली। ठीक उसी…
 19 February 2024
77वें बाफ्टा (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स) के विनर्स की अनाउंसमेंट हो चुकी है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म समेत 7 बाफ्टा अपने नाम किए। इसी फिल्म के…
 19 February 2024
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की त्वचा से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना नामुमकिन है। 43 साल की एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं। बेटी पलक तिवारी जो 23 साल की हैं। उन्होंने…
 26 December 2023
सारा अली खान इस वक्त लंदन में अपना हॉलीडे मना रही हैं। सारा अपनी मां अमृता सिंह और पापा सैफ अली खान के साथ क्रिसमस का लुत्फ उठाती दिखी हैं।…
 26 December 2023
स्टार किड्स और फिल्मी हस्तियों से घिरे रहने वाले ओरी उर्फ ओरहान का एक लेटेस्ट वीडियो सेशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में ओरी क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट…
 26 December 2023
करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 में सैफ अली खान अपनी मां और वेटरन एक्ट्रेस शर्मीला टैगोर एक साथ नजर आएंगे। करण जौहर ने शो के…
Advt.